Home डेली न्यूज़ महिला ने पति को दूसरी लड़की के साथ पकड़ा, जमकर किया हंगामा

महिला ने पति को दूसरी लड़की के साथ पकड़ा, जमकर किया हंगामा

56
0
Jeevan Ayurveda


छतरपुर। शहर की चेतगिरी कॉलोनी में शनिवार को एक पति-पत्नी के बीच हुए विवाद ने हंगामे का रूप ले लिया। महिला ने अपने पति को किसी अन्य लड़की के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया, जिसके बाद दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। हंगामा इतना बढ़ा कि मोहल्ले वालों को पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस ने दोनों को कोतवाली थाने ले जाकर शिकायत दर्ज की और कार्रवाई शुरू कर दी।
चेतगिरी कॉलोनी में किराए के मकान में रहने वाले इस दंपती के बीच विवाद तब शुरू हुआ, जब पत्नी ने पति को एक अन्य लड़की के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। गुस्साई पत्नी ने मौके पर हंगामा शुरू कर दिया, जो करीब दो घंटे तक चला। स्थानीय निवासी राजेश सक्सेना ने बताया कि इस दौरान एक लड़की के साथ मारपीट भी हुई, जिससे मोहल्ले का माहौल खराब हो गया। उन्होंने कहा कि कॉलोनी में कई परिवारों की बहन-बेटियां रहती हैं, और ऐसी घटनाएं उनके लिए गलत मिसाल पेश कर रही हैं। मोहल्ले वालों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को कोतवाली थाने ले गई। कोतवाली थाने के सब इंस्पेक्टर श्याम बेन ने बताया कि दोनों की शिकायत सुनी जा रही है, और विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here