छतरपुर। भारतीय युवा कांग्रेस चुनाव प्राधिकरण के जेडआरओ तुला रवि ने शनिवार को छतरपुर प्रवास के दौरान जिला कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने मध्यप्रदेश में युवा कांग्रेस चुनाव के लिए 20 जून 2025 से शुरू होने वाले सदस्यता और मतदान अभियान की जानकारी दी। यह अभियान 19 जुलाई 2025 तक चलेगा, जिसमें 18 से 35 वर्ष के युवा ऑनलाइन भाग ले सकते हैं। प्रेसवार्ता में उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी अनियमितता पर सख्त कार्रवाई होगी।
तुला रवि ने बताया कि सदस्यता शुल्क 50 रुपये है, जिसका भुगतान 21 जुलाई 2025 तक किया जा सकता है। सदस्यता और मतदान की पूरी प्रक्रिया ‘विथ आईवाईसी एपÓ के माध्यम से ऑनलाइन होगी। ब्लॉक कमेटी, विधानसभा कमेटी, जिला महासचिव, जिला अध्यक्ष, प्रदेश महासचिव और प्रदेश अध्यक्ष पदों के लिए मतदान होगा। मतदान के दौरान वोटर आईडी, ई-मतदान पहचान पत्र और आधार कार्ड अनिवार्य होंगे। परिणाम जांच के बाद घोषित किए जाएंगे। छतरपुर के युवा कांग्रेसी नेता राजवर्धन मिश्रा ने बताया कि अभियान जोर-शोर से चल रहा है, लेकिन कुछ तकनीकी समस्याओं के समाधान के लिए तुला रवि का छतरपुर दौरा हुआ। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। इस मौके पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष लोकेंद्र वर्मा, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विवेक अग्रवाल, पुष्पेंद्र कुशवाहा, अर्पित सिंह, संदीप पटेल, लोकेंद्र चंदेल, निक्की पाठक, शिवम दुबे अदि मौजूद रहे।










