छतरपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पन्ना नाका में संपत्ति के विवाद के चलते चाचा ने अपने ही भतीजे पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना में गंभीर रूप से घायल पन्ना नाका निवासी शुभम जैन (30) को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घायल शुभम जैन ने बताया कि उनके चाचा अभय कुमार जैन घर में घुस आए और लोहे की रॉड से उनके सिर पर हमला कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। शुभम के मुताबिक यह हमला संपत्ति संबंधी विवाद को लेकर किया गया है। मारपीट की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मामले की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।










