छतरपुर। जिले के किशनगढ़ में वार्ड नंबर 17 के रहने वाले 19 वर्षीय शिवम रैकवार की अज्ञात कीड़े के काटने से मौत हो गई। बताया गया है कि शनिवार को मछली पकडऩे गए शिवम को अज्ञात कीड़े ने काट लिया था जिसके बाद रविवार सुबह उनकी हालत बिगड़ गई। परिजन उन्हें तुरंत छतरपुर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक शिवम रैकवार शनिवार को किशनगढ़ में मछली पकडऩे गए थे, जब एक अज्ञात कीड़े ने उन्हें काट लिया। शुरुआत में कोई गंभीर लक्षण नहीं दिखे, लेकिन रविवार सुबह उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजनों ने बिना देर किए उन्हें छतरपुर जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उनकी मृत्यु की पुष्टि की। रविवार को दोपहर 1 बजे जिला अस्पताल में शिवम का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही कीड़े की प्रजाति और मृत्यु के सटीक कारण का पता चल सकेगा।










