खजुराहो। थाना क्षेत्र के हटवाहा गांव की 17 वर्षीय मोहनी कुशवाहा को रविवार दोपहर 12 बजे खेत में काम करते समय साँप ने काट लिया। साँप के काटने से घायल मोहनी को तुरंत छतरपुर जिला अस्पताल लाया गया, जहाँ उनका उपचार चल रहा है। बताया गया है कि मोहनी पुत्र लखन कुशवाहा दोपहर में अपने खेत में काम कर रही थी तभी एक साँप ने उनकी हाथ की उंगली पर काट लिया। परिजनों ने तत्काल उन्हें छतरपुर जिला अस्पताल पहुँचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने मोहनी का उपचार शुरू किया, और उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।









