Home डेली न्यूज़ बालू के अवैध उत्खनन को लेकर हुआ खूनी संघर्ष

बालू के अवैध उत्खनन को लेकर हुआ खूनी संघर्ष

24
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम दालौन में बालू के अवैध उत्खनन को रोकने पर पूर्व सरपंच के भाई और भतीजे पर वर्तमान सरपंच पति ने अपने चार साथियों के साथ जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान फायरिंग भी हुई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि आरोपी फरार हो चुके हैं।दालौन के पूर्व सरपंच महिपाल सिंह के भाई शिशुपाल सिंह ने बताया कि सरपंच पति प्रेमचंद अहिरवार निजी भूमि पर अवैध बालू उत्खनन कर रहे थे। मना करने पर प्रेमचंद ने अपने साथी बृजेश अहिरवार, चतरा अहिरवार, लल्ली बंसल और लक्ष्मण रैकवार के साथ मिलकर कुल्हाड़ी-फरसे से उस पर तथा भतीजे यशपाल सिंह पर हमला कर दिया किया। विवाद के दौरान जब एक अन्य भतीजा कपिल सिंह मौके पर पहुंचा तो आरोपी बृजेश अहिरवार ने उस पर भी कट्टे से फायरिंग की। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकले थे, जबकि घायलों को निजी वाहन से जिला अस्पताल लाया गया, जहां शिशुपाल और यशपाल का इलाज चल रहा है। सिविल लाइन पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here