Home छत्तीसगढ़ लक्ष्य से बिना भटके हुए आगे बढ़ें युवा: ललिता यादव

लक्ष्य से बिना भटके हुए आगे बढ़ें युवा: ललिता यादव

54
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। महाराजा छत्रसाल बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय, छतरपुर में अंतर जिला संभाग स्तरीय युवा उत्सव का शुभारंभ एक भव्य रैली के आयोजन के साथ हुआ। इस रैली में कुलसचिव श्री यशवंत सिंह पटेल, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ आरएस सिसौदिया, युवा उत्सव प्रभारी श्रीमती निकिता यादव, एनसीसी प्रभारी डॉ बीडी नामदेव, विश्वविद्यालय परिक्षेत्र के सभी जिलों के प्रतिभागी, कलाकार, टीम मैनेजर्स, विश्वविद्यालय के प्राध्यापकगण सहित यूनिवर्सिटी स्टाफ,एनसीसी, एनएसएस के वालेंटियर एवं छात्र छात्राएं अपनी अपनी यूनिफॉर्म में सम्मिलित रहे। यह लुभावनी रैली शताब्दी परिसर से छत्रसाल चौक होते हुए शताब्दी हॉल परिसर पहुंच कर संपन्न हुई।विश्वविद्यालय की मीडिया समिति के सदस्य डॉ आरडी अहिरवार ने बताया कि पूर्वान्ह 11:00 बजे शताब्दी हॉल प्रांगण में इस कार्यक्रम का उद्घाटन समारोह विश्वविद्यालय की कुलगुरु प्रो. शुभा तिवारी की अध्यक्षता एवं छतरपुर विधायक श्रीमती ललिता यादव जी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। विशिष्ट अतिथि के रूप में छतरपुर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती ज्योति चौरसिया, विश्वविद्यालय के कुलसचिव यशवंत सिंह पटेल एवं छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ आरएस सिसौदिया एवं युवा उत्सव प्रभारी श्रीमती निकिता यादव की गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के पूजन-अर्चन से हुआ। संगीत विभाग के विद्यार्थियों ने श्रीमती सुकन्या खरे, शैलेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में संगीतमय सरस्वती वंदना, विश्वविद्यालय कुलगान एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इसके पश्चात युवा समिति ने सभी अतिथियों का बैच लगाकर सम्मान के साथ अतिथियों के पुष्प मालाओं, शॉल, श्रीफल तथा स्मृति चिन्ह से स्वागत किया गया। डॉ आरएस सिसौदिया ने शब्द सुमनों से सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया। युवा उत्सव प्रभारी श्रीमती निकिता यादव ने इस तीन दिवसीय संभाग स्तरीय युवा उत्सव के आयोजन की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। कुलगुरु प्रो. शुभा तिवारी ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि युवा उत्सव का विद्यार्थियों के जीवन में एक विशेष महत्व एवं स्थान होता है, क्योंकि यह युवाओं को सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करते हुए एक नई दिशा प्रदान करता है। उन्होंने मुख्य अतिथि के प्रेरणादायक जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका इस संस्था से पढ़ कर इस पद तक पहुंचना संस्था के लिए गौरव की बात है। श्रीमती ललिता यादव ने अपने प्रेरणादायक एवं उत्साहवर्धक उद्बोधन में युवाओं को एक निश्चित लक्ष्य निर्धारित कर उसे प्राप्त करने के लिए बिना भटके हुए प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। युवाओं से में कहना चाहती हूं कि आप ही देस के कर्णधार हैं, आगे चलकर आप लोगों को ही देस की बागडोर संभालना है। उन्होंने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य एवं छतरपुर जिले की बेटी सुश्री क्रांति गौड़ का उदाहरण देते हुए युवाओं से अपने पदचिन्ह बनाने हेतु मार्गदर्शित किया। अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ आर एस सिसौदिया ने सभी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम का कुशल संचालन श्री नंदकिशोर पटेल ने किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक स्टाफ के सदस्यों सहित बहुत बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।तीन दिवसीय युवा उत्सव में होंगी यह प्रतियोगिताएंश्रीमती निकिता यादव के अनुसार इस तीन दिवसीय युवा उत्सव में वादन (परकुशन एवं नॉन परकुशन), गायन (सुगम, पश्चात्य एवं शास्त्रीय), प्रश्न मंच, स्पॉट पेंटिंग, क्ले मॉडलिंग, वाद- विवाद, वक्तृता, मिमिक्री एवं स्किट, समूह गायन (भारतीय एवं पाश्चात्य), पोस्टर निर्माण, कार्टूनिंग, एकांकी, मूक अभिनय तथा रंगोली विधाओं की स्पर्धाएं संपन्न करवाई जाएंगी।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here