Home डेली न्यूज़ प्रदर्शन के दौरान ब्राह्मण समाज को दी गई गालियां

प्रदर्शन के दौरान ब्राह्मण समाज को दी गई गालियां

51
0
Jeevan Ayurveda


छतरपुर। मंगलवार को ब्राह्मण समाज सभा नौगांव द्वारा जिला मुख्यालय पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को एक ज्ञापन सौंपा गया। ब्राह्मण समाज का आरोप है कि सोमवार को प्रजापति समाज द्वारा नौगांव में हत्या के विरोध में किए जा रहे प्रदर्शन के दौरान संपूर्ण ब्राह्मण समाज को अश्लील गालियां दी गई हैं। इसके साथ ही समाज ने एक अन्य ज्ञापन भी दिया, जिसमें बिलहरी गोलीकांड में दो निर्दोष को लोगों को साजिशन फंसाने का आरोप है। ब्राह्मण समाज ने उक्त दोनों बिंदुओं की जांच कराकर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले नौगांव थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में राशन दुकान पर हुए विवाद के दौरान प्रवीण पटैरिया द्वारा गोली चलाई गई थी, जिससे पंकज प्रजापति की मौत हो गई थी। इसी मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार को प्रजापति समाज के लोग नौगांव के तहसील चौराहा पर प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शन के बीच एक व्यक्ति ने समस्त ब्राह्मण समाज को गालियां दीं, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और इसी को लेकर ब्राह्मण समाज में नाराजगी है। वहीं दूसरे ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि उक्त घटना में आरोपी बनाए गए नवीन पटैरिया और रामसेवक अरजरिया का विवाद से कोई लेना-देना नहीं है। उन्हें राजनैतिक द्वेषभावना के चलते प्रकरण में आरोपी बनाया गया है। समाज ने मांग की है कि समाज को गालियां देने वाले उचित कार्रवाई हो और प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर, आरोपी बनाए गए निर्दोष लोगों को न्याय दिया जाए। इस मौके पर भाजपा नेता सूरजदेव मिश्रा, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अवनीन्द्र पटैरिया सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here