Home डेली न्यूज़ टीकमगढ़ में वाहन चैकिंग: 54 वाहनों से बसूली यातायात पुलिस ने 18...

टीकमगढ़ में वाहन चैकिंग: 54 वाहनों से बसूली यातायात पुलिस ने 18 हजार से अधिक की राशि

256
0
Jeevan Ayurveda


टीकमगढ़। पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में संचालित सडक़ सुरक्षा अभियान के दौरान अंतर्राज्यीय, अंतर जिला बॉर्डर पर सघन चैकिंग की जा रही है। गत दिवस यातायात पुलिस ने 440 वाहनों को चैक कर 54 वाहन चालकों से 18 हजार 200 का समन शुल्क वसूल किया। पुलिस मुख्यालय, भोपाल के निर्देशानुसार प्रदेश भर में यात्री बसों, अन्य वाहनों में सुरक्षा एवं वैधता सुनिश्चित करने हेतु एक विशेष सडक़ सुरक्षा अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में टीकमगढ़ जिले में भी यह अभियान प्रभावी रूप से क्रियान्वित किया जा रहा है । बताया गया है कि 08 जून 2025 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम एवं एसडीओपी टीकमगढ़ एवं जतारा के मार्गदर्शन में ट्रैफिक थाना प्रभारी, रक्षित निरीक्षक कैलाश पटेल सहित समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों द्वारा अंतर्राज्यीय एवं अंतर-जिला सीमाओं पर चेकिंग प्वाइंट्स स्थापित कर वाहनों की सघन जांच की गई। अभियान के दौरान कुल 440 वाहनों की जांच कर 54 वाहन चालकों से 18, 200 का समन शुल्क वसूला गया। चालकों को ट्रैफिक नियमों के पालन हेतु समझाइश दी गई। गुड सेमेरिटन योजना एवं गोल्डन ऑवर्स की जानकारी दी गई। विशेष रूप से चार पहिया वाहनों की बारीकी से जांच की गई। बताया गया है कि फिटनेस प्रमाण पत्र, वैध परमिट, बीमा दस्तावेज, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र, बसों की भौतिक स्थिति की भी विधिवत जांच की गई। यह अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा आगे भी जिले में संचालित सभी सार्वजनिक वाहनों की नियमित जांच की जाएगी। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर ’’मोटरयान अधिनियम’’ के अंतर्गत सख्त कार्रवाई की जाएगी। टीकमगढ़ पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें तथा अपनी और परिजनों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here