Home डेली न्यूज़ हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले दो गिरफ्तार

हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले दो गिरफ्तार

31
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। फरार अपराधियों को गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत ओरछा रोड थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र में हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। ओरछा रोड थाना प्रभारी पुष्पेन्द्र यादव ने बताया कि थाना क्षेत्र के ग्राम मवासी के रहने वाले गुलाब सिंह यादव के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा होने के बाद रोहित पुत्र विनोद यादव 20 निवासी मवासी और भानसिंह उर्फ शनि पुत्र हीरालाल यादव उम्र 25 वर्ष निवासी सिमरधा के द्वारा दशहत फैलाने के उद्देश्य से 7 मार्च 2024 को हवाई फायरिंग की गई थी। गुलाब यादव ने घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी, जिसके बाद 4 अप्रैल को पुलिस ने भान सिंह यादव को गिरफ्तार कर लिया था। दूसरे आरोपी रोहित यादव को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। दोनों के विरुद्ध 25/27 के आम्र्स एक्ट तहत कार्यवाही की गई है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here