
छतरपुर। सरवई थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव में एक 22 वर्षीय प्रसूता महिला को असहनीय प्रसव पीड़ा होने पर डायल-100 की टीम ने त्वरित सहायता प्रदान की। महिला के पति ने अस्पताल पहुंचने के साधन न होने पर डायल-100 पर कॉल किया। सूचना मिलते ही राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम, भोपाल ने सरवई थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को रवाना किया। डायल-100 स्टाफ आरक्षक प्रवीण कुशवाह और पायलट अनिल निगम ने मौके पर पहुंचकर प्रसूता को परिजनों के साथ शासकीय अस्पताल सरवई पहुंचाया।








