Home डेली न्यूज़ नौगांव पुलिस ने जुए के फड़ पर की छापामार कार्यवाही

नौगांव पुलिस ने जुए के फड़ पर की छापामार कार्यवाही

36
0
Jeevan Ayurveda

लाखों की नगदी के साथ पकड़े गए 5 जुआरी
छतरपुर। जिले में संचालित अनैतिक गतिविधियों के विरुद्ध पुलिस द्वारा इन दिनों सख्ती से कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में नौगांव पुलिस ने थाना क्षेत्र में संचालित एक जुए की फड़ पर छापामार कार्यवाही करते हुए लाखों की नगदी के साथ 5 जुआरियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। नौगांव थाना प्रभारी सतीश सिंह ने बताया कि नौगांव के डिस्लरी रोड पर मैदान में जुए का फड़ संचालित होने की सूचना उन्हें मुखबिर से मिली थी। इसी सूचना के आधार पर उन्होंने अपनी टीम के साथ संबंधित स्थान पर दबिश दी। मौके पर पर पुलिस को 5 जुआरी मिले जो हार-जीत के दांव लगा रहे थे। सभी जुआरियों को गिरफ्तार करते हुए पुलिस ने 1 लाख 26 हजार रुपए की नगदी और ताश के 52 पत्ते जप्त किए हैं। पकड़े गए जुआरियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है। थाना प्रभारी के मुताबिक पकड़े गए जुआरियों में रवि नायक उम्र 34 साल निवासी नारायणपुरा रोड छतरपुर, राजेश कुमार साहू उम्र 29 साल निवासी महोबा रोड बुद्ध बिहार कॉलोनी छतरपुर, मनीष लालवानी उम्र 36 साल निवासी चौक बाजार के पास छतरपुर, पंकज साहू उम्र 40 साल निवासी ट्रांसपोर्ट नगर नौगांव रोड छतरपुर और अरविन्द साहू उम्र 45 साल निवासी बेनी सागर मोहल्ला जिला पन्ना हाल निवास ट्रांसपोर्ट नगर छतरपुर शामिल हैं। कार्यवाही करने वाली टीम में थान प्रभारी के अलावा गर्रोली चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक नेहा सिंह गुर्जर, प्रधान आरक्षक गोविन्दास, प्रमोद शर्मा, देवीदास, रामराज सिंह, आरक्षक हरदीन, विवेक, जितेन्द्र, कमल सेंगर, वीरेन्द्र सिंह, अजय साहू, अनिल साहू की सराहनीय भूमिका रही।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here