
छतरपुर। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले की सीमाओं से निरुद्ध किए गए अपराधियों की लगातार निगरानी कराई जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली थाना पुलिस द्वारा दो जिला बदर अपराधियों को गिरफ्तार करने की कार्यवाही की गई है। थाना प्रभारी अरविंद कुजूर ने बताया कि जिला दण्डाधिकारी ने शातिर अपराधी शेख मुजीब उर्फ मुज्जु उर्फ विठ्ठल कानिया और जगीरा उर्फ वाहिद मुसलमान के विरुद्ध जिला बदर की कार्यवाही की थी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जब दोनों की जांच की गई तो वे कार्यवाही का उल्लंघन करते हुए जिले की सीमा में पाए गए। थाना प्रभारी ने बताया कि वि_ल कानिया को नया मोहल्ला के मीट मार्केट से और वाहिद मुसलमान को पंचदेव मंदिर बड़े तालाब के पास से गिरफ्तार किया गया है। दोनों के पास से एक-एक अवैध कट्टा और कारतूस मिले हैं। पकड़े गए अपराधियों पर जिला बदर की कार्यवाही का उल्लंघन करने और आम्र्स एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।








