Home डेली न्यूज़ कलेक्टर ने की सनसनीखेज अपराधों एवं नारकोटिक्स की समीक्षा

कलेक्टर ने की सनसनीखेज अपराधों एवं नारकोटिक्स की समीक्षा

64
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। कलेक्टर पार्थ जैसवाल की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला न्यायालय अंतर्गत लंबित चिन्हित जघन्य सनसनीखेज गंभीर अपराधों एवं नारकोटिक्स एवं अन्य नशीली दवाओं की रोकथाम के संबंध में समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में एडीएम मिलिंद नागदेवे, नवागत एएसपी विदिता डागर, डीपीओ प्रवेश अहिरवार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में न्यायालय में विचाराधीन एवं विवेचना में लंबित एवं चिन्हित जघन्य सनसनीखेज अपराधों के केसेस की समीक्षा की गई। इस दौरान एडीपीओ द्वारा विस्तार से अपराधों की जानकारी दी गई। कलेक्टर ने नार्कोटिक्स एक्ट के प्रकरणों में जब्तशुदा माल की विनष्टीकरण की कार्यवाही समयावधि में करने के निर्देश दिए। उन्होंने नशा मुक्ति अभियान आयोजन के संबंध में जागरूकता के लिए बोर्ड प्रदर्शन, स्लोगन लेखन आदि कार्य करने के निर्देश दिए।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here