
वहीं दूसरी ओर महाराजपुर थाना क्षेत्र के मऊ गांव में 22 वर्षीय युवक द्वारा अज्ञात कारणों से जहरीले पदार्थ के सेवन की सूचना डायल-100 को मिली। राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम, भोपाल ने 4 मई 2025 को प्राप्त सूचना पर तत्काल महाराजपुर थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को रवाना किया। डायल-100 के स्टाफ आरक्षक जय कुमार और पायलट परवेज खान ने घटनास्थल पर पहुंचकर पीडि़त युवक को एफ.आर.व्ही. से शासकीय अस्पताल महाराजपुर पहुंचाया। जवानों की त्वरित कार्रवाई से युवक को समय पर उपचार मिला।








