
शहर के मोटे के महावीर मंदिर परिसर में संत शरीर आश्रम के समीप स्थित भगवान परशुराम के मंदिर में भगवान की प्रतिमा का रूद्राभिषेक किया गया। भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के अवसर पर ब्राह्मण समाज सहित अन्य समाजों के सदस्यों ने पूजा अर्चना कर जन कल्याण का आशीर्वाद मांगा। इस मौके पर राकेश दीक्षित, पवन, प्रकाश पाण्डेय, कमलेश बब्बाजू, जगदीश शुक्ला सहित अन्य लोग मौजूद रहे।








