Home डेली न्यूज़ राईपुरा घाटी में हुई ट्रक लूट का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

राईपुरा घाटी में हुई ट्रक लूट का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

34
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। जिले के किशनगढ़ थाना क्षेत्र में राईपुरा घाटी पर हुई ट्रक लूट की घटना का पुलिस ने मात्र 6 घंटे के भीतर खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, हथियार, नगद राशि और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जबकि तीसरे फरार आरोपी की तलाश जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात थाना किशनगढ़ क्षेत्र की राईपुरा घाटी में एक ट्रक पर धीमी गति के कारण फरसा मारकर रुकवाने और लूट की घटना की सूचना पुलिस को मिली थी, जिसके बाद डायल 100 टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से एक आरोपी को पल्सर मोटरसाइकिल सहित पकड़ा, जबकि दूसरा आरोपी जंगल की ओर भाग गया, जिसे जंगल में सघन तलाशी के बाद कुछ घंटों में पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम इशाक उर्फ भूरा खान पिता सिकंदर खान और संतोष पिता सुम्मेरा आदिवासी दोनों निवासी ग्राम कुम्हारी थाना पवई जिला पन्ना बताए हैं। यह भी जानकारी मिली है कि इशाक पहले से हत्या के प्रयास और बलवा जैसे अपराधों में लिप्त है। तीसरे फरार आरोपी की तलाश अभी जारी है। आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता के तहत लूट का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, धारदार फरसा, मोबाइल फोन और नगद राशि बरामद कर ली है। इस कार्यवाही में एसडीओपी बिजावर अजय राठौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी किशनगढ़ वीरेंद्र रैकवार, बिजावर थाना प्रभारी कमलजीत सिंह, चौकी प्रभारी कुपी जगदीश शिवहरे, सुरेश सेन, आरक्षक धर्मेंद्र, जितेंद्र राजपूत, रनमत सिंह, श्यामसुंदर पाठक और डायल 100 के पायलट राजाराम अहिरवार की सराहनीय भूमिका रही।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here