
छतरपुर। देश सेवा के लिए शहीद होने वाले भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहीद दिवस पर रविवार को बड़कुल चौक निवासी अमित जैन ने जिला अस्पताल पहुंचकर रक्तदान किया। अमित ने बताया कि वे गत कई वर्षों से रक्तदान करते आ रहे हैं। लगभग हर 3 माह में वे रक्तदान करते हैं। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल में भर्ती एक गर्भवती महिला को रक्त की जरूरत थी, जिसके लिए उन्होंने शहीद दिवस के अवसर पर रक्तदान किया है।









