Home डेली न्यूज़ पुलिस अधिकारियों ने किया थानों का औचक निरीक्षण

पुलिस अधिकारियों ने किया थानों का औचक निरीक्षण

54
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। बीती रात वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों तथा सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र के थानों का औचक निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उप पुलिस महानिरीक्षक छतरपुर रेंज ललित शाक्यवार ने गुलगंज, मातगुवां के अलावा टीकमगढ़ जिले के बल्देवगढ़ थाना का निरीक्षण किया, जबकि पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने बमीठा थाना एवं चन्दनगर चौकी को जांचा। इसी तरह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री विदिता डागर ने गढ़ीमलहरा, महाराजपुर, नगर पुलिस अधीक्षक अमन मिश्रा ने थाना कोतवाली, सिविल लाइन, ओरछा रोड, नौगांव एसडीओपी अमित मेश्राम ने अलीपुरा, हरपालपुर, बड़ामलहरा एसडीओपी रोहित अलावा ने बाजना, बक्सवाहा का, लवकुशनगर एसडीओपी एवं खजुराहो प्रभार नवीन दुबे ने थाना राजनगर, लवकुशनगर तथा बिजावर एसडीओपी अजय रिठोरिया ने ईशानगर तथा मातगुवां थाना का निरीक्षण कर हवालात सहित भौतिक स्थिति का जायजा लिया। अधिसकारियों ने हिस्ट्रीशीट सहित अन्य रजिस्टर चैक किए, सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता को देखा, तकनीकि उपकरण एवं एप्लीकेशन चेक कर उसमें फीड किए गए डाटा को चेक किया गया, नियमित रूप से फीडिंग हेतु आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समस्याएं सुन निराकरण हेतु संबंधित को निर्देश दिए।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here