Home डेली न्यूज़ सीएमओ माधुरी शर्मा ने संभाला पदभार

सीएमओ माधुरी शर्मा ने संभाला पदभार

40
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। नगरीय निकाय एवं आवास विभाग ने गत रोज आदेश जारी करते हुए छतरपुर सीएमओ माधुरी शर्मा के स्थानांतरण को निरस्त कर उन्हें यथावत छतरपुर नगर पालिका में पदस्थ किया था, शुक्रवार को माधुरी शर्मा ने एक बार फिर छतरपुर नगर पालिका कार्यालय में सीएमओ का पदभार संभाला। इस दौरान नगर पालिका के अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया।पदभार संभालते हुए सीएमओ माधुरी शर्मा ने कहा कि पूर्व की तरह उनकी प्राथमिकता शासन की योजनाओं को पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना और योजनाओं का प्रचार-प्रसार करना होगी। इसके अलावा शहर के जो भी विकास कार्य रुके हुए हैं, उनकी समीक्षा कर जल्द पूरा कराया जाएगा। उल्लेखनीय है कि अक्टूबर माह में छतरपुर सीएमओ माधुरी शर्मा का स्थानांतरण छतरपुर से परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास एवं अभिकरण पन्ना किया गया था। गुरूवार को शासन ने पूर्व के आदेश को निरस्त करते हुए माधुरी शर्मा को यथावत छतरपुर नगर पालिका में पदस्थ किया है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here