Home डेली न्यूज़ वैश्य महासम्मेलन की दो दिवसीय बैठक संपन्न

वैश्य महासम्मेलन की दो दिवसीय बैठक संपन्न

35
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश कार्यकारिणी की 35वीं दो दिवसीय बैठक मां नर्मदा के उदगम् स्थल के समीप जिला अनूपपुर में विशाल रैली के साथ संपन्न हुई। बैठक में संपूर्ण मध्यप्रदेश के पदाधिकारी, जिले के प्रभारी और अध्यक्ष शामिल हुए। संगठन के संरक्षक उमाशंकर गुप्ता (पूर्व गृहमंत्री मध्य प्रदेश शासन), प्रदेशाध्यक्ष सुधीर अग्रवाल सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों का मार्गदर्शन उपस्थित सदस्यों को प्राप्त हुआ। छतरपुर से प्रदेश महामंत्री गोविंददास असाटी, प्रदेश मंत्री जयनारायण अग्रवाल, प्रदेश कार्य समिति सदस्य विमल जैन, धर्मेंद्र गुप्ता, संभागीय अध्यक्ष अजय गुप्ता, जिला प्रभारी आनंद अग्रवाल, जिलाध्यक्ष विजय असाटी (रिंकू), महिला जिला कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती सपना गुप्ता, असाटी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र असाटी, संगठन की दृष्टि से जटाशंकर जिला प्रभारी सीताराम असाटी एवं जिलाध्यक्ष धन प्रसाद असाटी ने बैठक सहभागिता की।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here