Home डेली न्यूज़ लापता बालिकाओं को बनारस से खोज लाई पुलिस

लापता बालिकाओं को बनारस से खोज लाई पुलिस

68
0
Jeevan Ayurveda

।छतरपुर। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत ओरछा रोड थाना और प्रकाश बम्हौरी थाना पुलिस द्वारा लापाता बालिकाओं की खोजकर उनके परिजनों तक पहुंचाया गया है। बताया गया है कि ओरछा रोड थाना पुलिस ने 3 दिन पहले गुम हुई बालिका को दस्तयाब किया है कि जबकि प्रकाश बम्हौरी थाना पुलिस माह फरवरी में गुम हुई बालिका को उत्तरप्रदेश के बनारस शहर से खोजकर घर वापिस लाई है।उल्लेखनीय है कि जिले के समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत गुम, अपहृत हुए बालक बालिकाओं एवं गुम हुए व्यक्तियों की तलाश कर दस्तयाबी की जाकर परिजनों को सुरक्षित सुपुर्द किया जा रहा है। 1 जनवरी 2025 से अभी तक गुम हुए करीब 110 बालक बालिकाएं दस्तयाब की गई हैं।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here