Home डेली न्यूज़ ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में लगेगी छतरपुर के फर्नीचर क्लस्टर की प्रदर्शनी

ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में लगेगी छतरपुर के फर्नीचर क्लस्टर की प्रदर्शनी

49
0
Jeevan Ayurveda

कलेक्टर ने जिले के उद्योगपतियों के साथ की तैयारियों की समीक्षा
छतरपुर। राष्ट्रीय मानव संग्रहालय भोपाल में 24 एवं 25 फरवरी 2025 को ग्लोबल इन्वेस्टर समिट (जीआईएस) का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें छतरपुर जिले के एक जिला एक उत्पाद अंतर्गत फर्नीचर क्लस्टर आदि की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। साथ ही जिले के निवेशक भी शामिल होगें। गुरुवार को कलेक्टर पार्थ जैसवाल की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष समिट के संबंध में तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में नगरपालिका अध्यक्ष ज्योति चौरसिया, जिला पंचायत सीईओ तपस्या परिहार, जीएम डीआईसी राजशेखर पांडेय, सहायक प्रबंधक विवेक द्विवेदी, जिले के उद्योगपति, निवेशक एवं उद्योग संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
जीएम डीआईसी द्वारा समिट की गतिविधियों के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया गया कि समिट में लगभग 15 हजार उद्यमी, निवेशक एवं औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस दौरान विभागवार सात विभिन्न समिट भी आयोजित की जाएंगी। इसमें आईटी एवं टेक्नोलॉजी समिट, एनर्जी एवं रिन्यूबल एनर्जी समिट, प्रवासी मध्यप्रदेश समिट, टूरिज्म समिट, एमएसएमई एवं स्टार्ट अप समिट, अर्बन डेवलपमेंट समिट एवं माइनिंग समिट शामिल है। इसके अलावा छ: अलग सेक्टर से संबंधित सत्र भी आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा उद्योगपतियों से वन टू वन मीटिंग करेंगे। कार्यक्रम में एमपी बिजनेस एक्सक्यूटिव मीट और एमपी गवर्नमेंट एवं बिजनेस मीट भी आयोजित की जाएगी। इसके अलावा एमपी मोबिलिटी एक्सपो, सेन्ट्रल इंडिया फैब्रिक एण्ड फैशन एक्सपो तथा एमपी लीगेसी पेविलियन भी सामानांतर रूप आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान छतरपुर के तीन उद्योगिक क्षेत्र अर्ध शहरीय औद्योगिक संस्थान, बैलगाड़ी प्रोजेक्ट एरिया एवं चंद्रपुरा औद्योगिक क्षेत्र एवं विभाग द्वारा हस्तांतरित नवीन भूमि धामची, नयागांव, पठापुर एवं शिकारपुरा की जानकारी दी गई और इनके संबंध में विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में उपस्थित उद्योगपतियों से सुझाव भी आमंत्रित किए गए। साथ जिले के संसाधनों एवं उद्योगित गतिविधियों की संभावनाओं पर चर्चा करते हुए उद्योगपतियों को नए नए उद्योग स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। रॉक फास्फेट की प्रचुर उपलब्धता देखते उद्योगपतियों को इसके उद्योग स्थापित करने के सुझाव प्रेषित किए गए। जिले में उपलब्ध सागोन एवं इसकी नक्कासी करने वाले हस्तशिल्पकारों के लिए भी संभावनाओं की जानकारी दी गई। कलेक्टर ने एमपीईबी अधिकारी को उद्योगिक क्षेत्र में अलग फीडर स्थापित कर बार-बार बिजली कटने की समस्या के निराकरण के निर्देश दिए गए। निवेशकों से पोर्टल पर निवेश के प्रस्ताव को दर्ज करने का अनुरोध किया गया और जीएम डीआईसी ने पूर्ण विभागीय सहयोग का आश्वसन दिया।
10 फरवरी तक होंगे पंजीयन
ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट की विभिन्न गतिविधियों में शामिल होने के इच्छुक जिले के निवेशक आगामी 10 फरवरी तक वेबसाइट इंवेस्ट एमपी डॉट इन के जरिए पंजीयन करा सकते हैं। समिट में शामिल होने के लिए पूर्व पंजीकृत उद्यमियों को ही पास जारी किए जाएंगे। मोबाइल नंबर अथवा ई-मेल आईडी के माध्यम से ओटीपी बेस्ड पंजीयन की व्यवस्था है। उन्होंने उपस्थितजनों को समिट की निर्धारित गतिविधियों के बारे में पूर्व सूचना देते हुए बताया कि इंवेस्टर के अलावा संघ अथवा एसोसिएशन के प्रतिनिधि भी पूर्व पंजीयन के माध्यम से समिट में शामिल हो सकेंगे। दोनों दिवस के लिए पृथक पंजीयन आवश्यक है। उद्योग अथवा फर्म के अन्य प्रतिनिधियों का पंजीयन भी कराया जा सकता है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here