Home डेली न्यूज़ शहीद जवानों को नमन करने निकली वीर अहीर रेजिमेंट यात्रा

शहीद जवानों को नमन करने निकली वीर अहीर रेजिमेंट यात्रा

72
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। लद्दाख के रेजांग ला में वर्ष 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान 13-कुमाऊं बटालियन की कंपनी सी ने बहादुरी से लड़ाई लड़ी थी, जिसमें अहीर समुदाय के 114 भारतीय जवान शहीद हुए थे। इन्हीं जवानों की स्मृति में पूरे देश में वीर अहीर रेजिमेंट यात्रा निकाली जा रही है, जो शुक्रवार को छतरपुर पहुंची। जिला मुख्यालय पर कांग्रेस कार्यालय के बाहर यात्रा का भव्य स्वागत हुआ।
छत्रसाल चौक के पास कांग्रेस कार्यालय के बाहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष गगन यादव के नेतृत्व में उक्त समृति रैली का स्वागत किया गया। इस अवसर पर गगन यादव ने बताया कि शहीद जवानों ने अत्यंत कठिन परिस्थितियों में हज़ारों चीनी सैनिकों का सामना किया और उन्हें पीछे हटने पर मजबूर कर दिया था। इस युद्ध में शहीद हुए जवानों में ज्यादातर अहीर समुदाय के थे, इसलिए रेजांग ला को अहीर धाम के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने बताया कि शहीद जवानों की स्मृति में निकाली जा रही रैली का स्वागत करते हुए कांग्रेस सरकार से अहीर रेजीमेंट का गठन करने की मांग कर रही है, जो कि शहीद जवानों के सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
नौगांव में भी हुआ भव्य स्वागत
वहीं दूसरी ओर जिले के नौगांव में भी वीर अहीर रेजिमेंट यात्रा का प्रवेश होते ही सैकड़ों युवाओं और स्थानीय नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश यादव ने कहा कि अहीर रेजीमेंट हमारा हक है। यात्रा नौगांव के बाद टीकमगढ़ जिले की ओर रवाना हो गई है। यात्रा का स्वागत नौगांव प्रभारी टिंकू यादव, सीताराम यादव, शिवओम सिंह, शिबू यादव, डॉ. इंद्रपाल सिंह, राजेश यादव, सुरेश यादव (गल्ला व्यापारी) और सैकड़ों युवाओं ने किया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here