
। पुलिस मुख्यालय भोपाल के सेफ क्लिक अभियान के तहत छतरपुर पुलिस द्वारा निरंतर जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को किसी भी लिंक पर सत्यापन के बिना क्लिक न करने, निजी जानकारी, ओटीपी इत्यादि साझा न करने, अपरिचित कॉल या वीडियो कॉल आने पर उसके अनुसार कोई कार्य न करने सहित अन्य साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए जा रहे हैं। इसके साथ ही पुलिस साईबर अपराध करने वालों पर कार्रवाइ्र भी कर रही है।
बमीठा पुलिस को सूचना मिली थी कि हेलो ट्यून सक्रिय करने का झांसा देकर कुछ लोग लिंक पर क्लिक करवा कर रहे हैं। जानकारी मिलने पर बमीठा पुलिस ने साइबर जांच के उपरांत अपराध सिद्ध होने पर थाना बमीठा में भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध किया और वित्तीय धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपी राकेश सिंह पिता पतराख सिंह निवासी गोसाई मोहल्ला जेल के सामने झांसी, रत्नेश उर्फ बबलू पिता मोहनलाल बाल्मिक निवासी ग्राम कंजिया थाना भानगढ़ जिला सागर हाल राजगढ़ जिला झांसी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से धोखाधड़ी कर हासिल किए गए 15 हजार रुपए भी बरामद किए गए हैं। कार्यवाही में एसडीओपी खजुराहो प्रभार नवीन दुबे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बमीठा निरीक्षक आशुतोष श्रोत्रिय, साइबर प्रभारी उनि किशोर पटेल, उनि क्रिस्टोफर टोप्पो प्रआर. सुरविन्दर सिंगरोल,राजेश पाठक निकेश यादव, उदय सिंह, कमल सिंह, भानु पटेल, बेटा लाल, साइबर से प्रआर किशोर, आर धर्मराज,विजय, मयंक, राजीव की भूमिका रही।








