Home डेली न्यूज़ सुरेंद्र अग्रवाल फिर बने संभाग अध्यक्ष, प्रतीक खरे

सुरेंद्र अग्रवाल फिर बने संभाग अध्यक्ष, प्रतीक खरे

23
0
Jeevan Ayurveda

मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की संभागीय इकाई का गठन
छतरपुर। मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया ने प्रांतीय उपाध्यक्ष और सागर संभाग प्रभारी रामकिशोर अग्रवाल की अनुशंसा पर वर्ष 2025-26 के लिए संघ की सागर संभागीय इकाई का गठन करते हुए वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र अग्रवाल को पुन: अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंप दी है। महासचिव पद का दायित्व फिर से प्रतीक खरे निभाएंगे।
संघ के प्रांतीय कार्यकारी महासचिव सत्य नारायण वैष्णव द्वारा जारी नवगठित संभागीय कार्यकारिणी में अध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष के साथ ही 6 उपाध्यक्ष, 6 सचिव, 6 संयुक्त सचिव और 6 कार्यकारिणी सदस्यों को शामिल करते हुए सागर संभाग के सभी जिलों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। संभागीय कार्यकारिणी में अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल छतरपुर, महासचिव प्रतीक खरे छतरपुर और कोषाध्यक्ष प्रियंका सिंह राजावत चुरियारी गौरिहार छतरपुर, उपाध्यक्ष भरत चौरसिया संतू छतरपुर, वीरेंद्र त्रिपाठी टीकमगढ़, नरेंद्र चौंकरया हिनौता हटा दमोह, प्रमोद राजपूत सागर, शेख मुजफ्फर अली पृथ्वीपुर निवाड़ी, श्याम तिवारी देवेंद्रनगर पन्ना को बनाया गया है। सचिव के पद पर वीरेंद्र पटेल गौरिहार छतरपुर, उमेश यादव सागऱ, भगवानदास झा जतारा टीकमगढ़,  डॉ. विजय बजाज हटा दमोह, आलोक कुमार मोदी अमानगंज पन्ना, हरनारायण पांडे जेरोन पृथ्वीपुर नियुक्त किए गए। संयुक्त सचिव का पद राममिलन घोष सरबई छतरपुर, वंदना तोमर सागऱ, मुकेश तिवारी जतारा टीकमगढ़, विवेक सेन दमोह, शमीम एहमद खान पवई पन्ना, मीत नायक निवाड़ी को सौंपा गया है। कार्यकारिणी सदस्यों में राजेश रागी बकस्वाहा छतरपुर, हेमंत आज़ाद सागर, सत्येंद्र प्रकाश खरे पलेरा टीकमगढ़, विश्वनाथ सिंह लोधी नोहटा जबेरा दमोह, पुष्पेंद्रसिंह सिमरिया पन्ना और अरुण सेन ओरछा जिला निवाड़ी को लिया गया है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here