Home डेली न्यूज़ झिरकी बगिया में बही ज्ञान गंगा, श्रद्धालु लगा रहे डुबकी-श्रीमद् भागवत ज्ञान...

झिरकी बगिया में बही ज्ञान गंगा, श्रद्धालु लगा रहे डुबकी-श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ: कलश यात्रा में उमड़ी महिलाओं की भीड़, गूंजे भजन कीर्तन

39
0
Jeevan Ayurveda

टीकमगढ़। दोपहर को सिर पर कलश लिए भजन कीर्तन की धुनों के बीच बड़ी संख्या में महिलाएं नजरबाग मंदिर से झिरकी बगिया के लिए निकलीं। इस दौरान कथा व्यास रसिकेश्वर दास जी महाराज मिथला बिहारी कुंज खजुहा धाम रीवा सहित अन्य संत-महंत बग्गी पर सवार होकर निकले। व्यासजी की आरती एवं दर्शनों के लिए जगह-जगह लोग आगे आए। यह कलश यात्रा नजरबाग मंदिर से कोतवाली तिराहा, जय स्तम्भ होते हुए नारगुढ़ा दरवाजा पहुंची, जहां से अंबेडकर तिराहा होते हुए जानकी बाग मंदिर होते हुए रामबाग मंदिर पहुंची। बताया गया है कि यहां से बृंदावन तालाब होते हुए कलश यात्रा झिरकी बगिया आयोजन स्थल पहुंची। जहां मंत्रोच्चारण के साथ ही कलश स्थापना की गई। बताया गया है कि श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ में आने वाले संत-महंतों के ठहरने की व्यवस्था समिति द्वारा की गई है। उनके भोजनादि का बेहतर इंतजाम किया गया। इसके साथ ही यहां आने वाले श्रद्धालुओं के बैठने आदि की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया है। बृंदावन तालाब के समीप प्रसिद्ध धार्मिक स्थली झिरकी बगिया में आज 2 जनवरी से श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ आरंभ हुआ। आयोजन यहां आठ जनवरी तक किया जाएगा। बताया गया है कि श्री श्री 1008 श्री सियाराम दास जी तपस्वी जी महाराज की पुण्य स्मृति में आयोजित श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ एवं राम नाम संकीर्तन की जोरदार तैयारियां की गई हैं। इस अवसर पर कथा के पहले दिन कथा की मुख्य यजमान श्रीमती नीलपा-प्रकाश चंद द्विवेदी सहित अन्य लोगों ने आरती एवं पूजा-अर्चना की। कथा व्यास रसिकेश्वर दास जी महाराज मिथला बिहारी कुंज खजुहा धाम रीवा द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का वाचन करते हुए कथा के महत्व पर प्रकाश डाला गया। कथा के प्रथम दिवस आज 2 जनवरी 25 को यहां उपस्थित श्रोताओं ने मंदिर में पहुंचकर दर्शन लाभ लिया। इस अवसर पर बताया गया है कि प्रसिद्ध मंदिर में झिरकी बगिया में प्रभु श्रीराम दरवार के साथ ही हनुमान जी, शिव सहित अनेक देवी देवताओं के दर्शन होते हैं। यह एक रमणीक स्थली है, जहां प्रतिदिन सैकड़ों भक्तगण आते-जाते रहते हैं। शहर के उत्तर दिशा में स्थित झिरकी बगिया में साधु संतों की सेवा के साथ ही गौसेवा और गौदर्शन का लाभ भी भक्तों को मिलता रहता है। यहां के विकास और सौदर्यीकरण की दिशा में भी भक्तों द्वारा निरंतर प्रयास किए जाते रहे हैं, जिसके परिणाम स्वरूप यहां मंदिर का विस्तार किया जाता रहा है। कार्यक्रम को सफ ल बनाने के लिए मातृ शक्ति संगठन एवं बी-क्लब की नारी शक्ति द्वारा अपना भरपूर सहयोग दिया जा रहा है। इस अवसर पर मातृ शक्ति संगठन से सीमा पटैल, राम कुमारी द्विवेदी, नीरज दुबे, बी-क्लब से महक अग्रवाल, अंजली अग्रवाल सहित अनेक सदस्यों द्वारा दिए गए सहयोग से आयोजन को भव्यता प्रदान की जा रही है। इस अवसर पर राम गोपाल शर्मा, दिनेश शर्मा, राजेन्द्र चतुर्वेदी, सुभाष मिश्रा, दुर्गा दीक्षित, रमाशंकर गंगेले, राम कुमार मिश्रा, प्रदीप खरे, केएल टेलर, सीमा पटेल, राम कुमारी द्विवेदी, महक अग्रवाल, अंजली अग्रवाल सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here