Home डेली न्यूज़ महाराजपुर में भी हुआ प्रदर्शन, सौंपा गया ज्ञापन

महाराजपुर में भी हुआ प्रदर्शन, सौंपा गया ज्ञापन

36
0
Jeevan Ayurveda

।वहीं दूसरी ओर शिसेना की महाराजपुर तहसील इकाई ने भी सोमवार को ही प्रदर्शन कर स्थानीय विद्युत कार्यालय में ज्ञापन सौंपा है। यहां प्रदर्शन कर रहे शिसैनिकों ने कहा कि इस समय नगर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में लोग विभाग द्वारा की जा रही अघोषित कटौती से परेशान हैं। महाराजपुर इकाई के नगर अध्यक्ष उमाशंकर कुशवाहा ने ग्रामीण और नगरीय क्षेत्र के सैकड़ों उपभोक्ताओं के साथ मुख्यमंत्री के नाम का सात सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार महाराजपुर अनिल तलैया को सौंपा। उमाशंकर कुशवाहा ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से महाराजपुर सहित ग्राम ढिगपुरा, डोंगापुरवा, नैगुवां, टटम और मटौंधा बेसन के जले हुए ट्रांसफार्मर बदलवाने, घरेलू बिजली 24 घंटे उपलब्ध कराए जाने, कर्मचारियों के निवास तहसील मुख्यालय पर बनवाने, किसानों से अस्थाई कनेक्शन के नाम पर अधिक वसूली करने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई करवाने की मांग की गई है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here