Home डेली न्यूज़ विद्युत विभाग के खिलाफ शिवसेना ने किया जंगी प्रदर्शन

विद्युत विभाग के खिलाफ शिवसेना ने किया जंगी प्रदर्शन

31
0
Jeevan Ayurveda

रैली निकालकर कार्यपालन अभियंता को सौंपा ज्ञापन, दी चेतावनी

।छतरपुर। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक सोमवार को शिवसेना द्वारा जिला मुख्यालय पर विद्युत विभाग के खिलाफ जंगी प्रदर्शन किया किया। इस दौरान न केवल शिवसेना के कार्यकर्ताओं, बल्कि आम जनमानस ने भी विद्युत विभाग के प्रति मीडिया के कैमरों पर अपनी नाराजगी जाहिर की। शिवसैनिकों ने विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता को ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी है कि यदि 10 दिन में व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुई तो शिवसेना उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी।प्रदर्शन रैली मोटे के महावीर मंदिर प्रारंभ होकर छत्रसाल चौक होते हुए विद्युत कार्यालय पहुंची। जहां काफी देर तक शिवसैनिक और शहरवासी विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। इसके बाद मौके पर पहुंचे विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता अमर श्रीवास्तव ने ज्ञापन लेकर प्रदर्शनकारियों की बात सुनी और समस्याओं का निराकरण करने का भरोसा दिया। शिवसेना के जिला प्रमुख मुन्ना तिवारी ने बताया कि विद्युत विभाग के कर्मचारी जमकर भ्रष्टाचार कर रहे हैं और लोग विभाग के इसी भ्रष्टाचार से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि पूरे शहर में विद्युत व्यवस्था ठप्प है, कहीं केबिल जल रही है तो कहीं ट्रांसफार्मर। शिकायत करने के घंटों बात तक सुधार कार्य नहीं किया जाता और उल्टे-सीधे बिल लोगों को थमाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग इस समय जनता को मानसिक प्रताडऩा के अलावा और कुछ भी नहीं दे पा रहा है। शिवसेना द्वारा जो ज्ञापन सौंपा गया है उसमें टांसफार्मर, स्मार्ट मीटर, बिल, विद्युत सप्लाई सहित आधा दर्जन बिंदुओं का उल्लेख है। इस मौके पर युवा सेना के जिलाध्यक्ष नीतेश तिवारी सहित दर्जनों शिवसैनिक और सैकड़ों शहरवासी मौजूद रहे।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here