Home डेली न्यूज़ प्रेम विवाह के लिए परिवार राजी नहीं हुआ तो पुलिस ने कराया...

प्रेम विवाह के लिए परिवार राजी नहीं हुआ तो पुलिस ने कराया विवाह

45
0
Jeevan Ayurveda

युवक-युवती के बीच 4 साल से चल रहा था प्रेम-प्रसंग

छतरपुर। शहर के महिला थाना से बीती रात एक अनोखा मामला सामने आया, जिसमें पुलिस द्वारा एक एक प्रेमी जोड़े का थाने में ही विवाह कराया गया है। बताया गया है कि प्रेमी युगल पिछले 4 वर्षों से एक-दूसरे को प्रेम करते थे और शादी करना चाहते थे लेकिन इस प्रेम विवाह के लिए उनके परिजन राजी नहीं थे।प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम ललौनी का रहने वाला सचिन अहिरवार और गांव की ही रचना अहिरवार के बीच पिछले 4 सालों से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। तमाम प्रयासों के बावजूद भी जब दोनों के परिजन प्रेम-विवाह के लिए राजी नहीं हुए तो उक्त प्रेमी युगल बीती शाम करीब 7 बजे महिला थाने जा पहुंचा। महिला थाना प्रभारी माधवी अग्निहोत्री को दोनों ने अपनी कहानी बताई जिसके बाद दोनों परिवारों को पुलिस ने थाने बुलाया। करीब 2 घंटे तक दोनों परिवारों को पुलिस द्वारा समझाइश दी गई तब जाकर वे राजी हुए। इसके बाद पुलिस ने रात के वक्त ही थाने में दोनों का विवाह भी कराया। दोनों ने एक-दूसरे को माला पहनाई और मिठाई खिलाकर नए जीवन की शुरुआत की है। विवाह होने के बाद दोनों परिवार खुशी-खुशी अपने घर चले गए।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here