
22 दिसंबर को संपन्न होंगी प्रतियोगिताएं, एसपी ने दिए दिशा-निर्देश
।छतरपुर। मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित पुलिस कॉन्फ्रेंस हॉल में पुलिस अधीक्षक अगम जैन की अध्यक्षता में आगामी जिला स्तरीय युवा उत्सव की व्यवस्थाओं को लेकर बैठक संपन्न हुई, जिसमें पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देश दिये कि इस बार युवा उत्सव और अधिक भव्यता के साथ आयोजित किया जाए और प्रतियोगिता में अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं की सहभागिता सुनिश्चित कराई जाए। उल्लेखनीय है कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा 28वां युवा उत्सव छतरपुर जिले में 22 दिसम्बर को आयोजित किया जा रहा है।जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी राजेन्द्र कुमार कोष्टा ने बताया कि 22 दिसम्बर को शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-1 छतरपुर के खेल मैदान में प्रातः साढ़े 9 बजे से जिला स्तरीय कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताएं संपन्न होंगी। इसके लिए सभी छात्र-छात्राओं के पंजीयन हेतु आवेदन प्राप्त करना प्रारंभ कर दिये गये है। इच्छुक प्रतिभागी आवेदन फॉर्म राष्ट्रीय सेवा योजना शासकीय महाराजा छत्रसाल बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय छतरपुर एवं खेल और युवा कल्याण विभाग जिला छतरपुर में 20 दिसम्बर तक अनिवार्य रूप से जमा करें। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय युवा उत्सव में सम्मिलित होने वाले प्रतिभागियों को किसी भी प्रकार का यात्रा व्यय का भुगतान देय नही होगा। प्रतिभागी का छतरपुर जिले का निवासी होना तथा 30 सितम्बर 2024 को आयु 15 से कम एवं 29 वर्ष से अधिक नहीं होना अनिवार्य है।प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को मिलेंगेयुवा उत्सव की विज्ञान मेला (एकल) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 3000 रूपये द्वितीय स्थान प्राप्त को 2000 रूपये एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागी को 1500 रूपये, सामूहिक लोकनृत्य में प्रथम ग्रुप को 7000 रूपये द्वितीय को 5000 रूपये एवं तृतीय को 3000 रूपये, भाषण प्रतियोगिता में प्रथम 5000 रूपये, द्वितीय 2500 रूपये एवं तृतीय 1500 रूपये, मोबाईल फोटोग्राफी, पेटिंग एवं कविता लेखन में प्रथम 2500 रूपये, द्वितीय 1500 रूपयें एवं तृतीय 1000 रूपये की राशि प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा।









