
छतरपुर। आगामी 22 से 27 दिसंबर तक केरल के कासरगोड जिले में आयोजित होने जा रही 27वीं सब जूनियर सेपक टेकरा राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए छतरपुर के डीसेंट इंग्लिश स्कूल के 5 छात्रों का चयन किया गया है, जिन्हें मंगलवार को स्कूल प्रबंधक अशोक दुबे और प्राचार्य राजीव जैन ने पुष्पहार पहनाकर रवाना किया। इस अवसर पर प्रबंधक अशोक दुबे ने कहा कि विद्यालय के बच्चों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन होना न सिर्फ विद्यालय बल्कि बच्चों के माता-पिता और छतरपुर जिले के लिए गर्व की बात है। प्रदेश की टीम में जिन 5 बच्चों का चयन हुआ है उनमें डीसेंट स्कूल के छात्र अंश अवस्थी, नमन चतुर्वेदी, नमन सिंह सेंगर, आयुष पाठक और शोभित सिंह शामिल हैं।









