
पन्ना। लक्ष्य शिक्षा एव राहत कोष फाउंडेशन द्वारा संचालित जिला लक्ष्य शिक्षा राहत कोष मुख्य संरक्षक श्री अमरपाल सिंह लोधी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जवाहर लाल वर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री पूरन सिंह पटेल सरंक्षक मण्डल एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री नारायण पटेल प्रदेश महामंत्री द्वव रूपकिशोर राजपूत एवं सुनील लोधी, प्रदेश उपाध्यक्ष शिवमोहन सिंह लोधी पन्ना की अनुमति से जिला कार्यकारिणी घोषित की गई है। जिसमें पन्ना जिले की कार्यकारिणी में संरक्षक मण्डल में श्री करण सिंह राजपूत माखनपुर पूर्व डिस्ट्रिक कमान्डेंट, श्री रामशरण सिंह पन्ना पूर्व आबकारी उप निरीक्षक, चन्द्रपाल सिंह लोधी पंचमपुर लोक निर्माण विभाग एवं लक्ष्य शिक्षा राहत कोष के पन्ना जिलाध्यक्ष प्रोफेसर जयपाल सिंह लोधी पन्ना, महामंत्री विवेक सिंह लोधी पवई, उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह लोधी देवगांव शिक्षक, भगुन सिंह लोधी रैपुरा साथ ही जिला मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी राजेन्द्र सिंह लोधी पन्ना को सौंपी गई है। साथ ही विस्तृत जिला कार्यकारिणी की घोषणा जिला अध्यक्ष द्वारा प्रदेश कार्यकारणी की अनुसंशा पर किया जायेगा। लक्ष्य शिक्षा एवं राहत कोष फाउंडेशन जिला पन्ना जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सिंह लोधी ने कार्यकारिणी घोषित होने पर संरक्षण मण्डल एवं प्रदेश पदाधिकारीगणों का आभार व्यक्त किया है। मैं संस्था के साथ निष्ठा एवं ईमानदारीपूर्वक संगठन को और मजबूत करने का काम करूंगा।








