Home डेली न्यूज़ नगर परिषद परिसर राजनगर में आयोजित हुआ अखिल भारतीय कवि सम्मेलन

नगर परिषद परिसर राजनगर में आयोजित हुआ अखिल भारतीय कवि सम्मेलन

23
0
Jeevan Ayurveda

देर रात तक श्रोताओं को राष्ट्रीय स्तर के कवियों ने अपनी अपनी रचनाएं से बांधे रखा1

खजुराहो। नगर परिषद राजनगर के कार्यालय परिसर में नगर पंचायत विकास समिति द्वारा बीती रात अखिल भारतीय स्तर का सम्मेलन आयोजित किया, जिसमें बाहर से आए विख्यात कवियों ने अपनी अपनी रचनाओं से देर रात तक हास्य व्यंग, देशप्रेम से ओत प्रोत करने वाली प्रस्तुतियां दी। कवियों में राजनगर से क्षेत्र भर में मशहूर कवियित्री श्रीमती संतोष पटेरिया, पन्ना से एस.के.चनपुरिया हास्य व्यंग, महोबा से देवेन्द्र चतुर्वेदी ओझ व्यंग, मैहर से आशीष त्रिपाठी हास्य व्यंग, झांसी से देवेन्द्र नटखट हास्य व्यंग, अमर पाटन से रविशंकर चतुर्वेदी हास्य व्यंग तथा सतना से सतेन्द्र पांडेय ओझ व्यंग ने कविता पाठ किया,कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व एसडीएम राजनगर डीपी द्विवेदी, नगर परिषद अध्यक्ष जीतेन्द्र वर्मा, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि रामप्रताप दीक्षित, डाक्टर भगवत पटेरिया ने द्वीप प्रज्जवलन करके किया।गौरतलब है कि राजनगर नगर परिषद अध्यक्ष जीतेन्द्र वर्मा ने नगर परिषद कार्यालय परिसर में नवरात्रि पर्व पर देवी प्रतिमा विराजित करने की नई शुरुआत करवाई है, जिसकी नगरवासियों ने सराहना की है, जिसके अंतर्गत नौ दिनों तक विभिन्न आयोजन होते हैं। इस मौके पर अधिवक्ता संघ राजनगर के अध्यक्ष आर.के.उपाध्याय, पत्रकार आनंद अग्रवाल, पार्षद रॉबी जैन, राकेश सोनी, एड.वीरेन्द्र तिवारी, एड.पवन मिश्रा, प्रिंश अग्रवाल, नीरज गुप्ता सहित नगर परिषद के सभी पार्षदगण और बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।

Ad

  1. ↩︎
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here