Home डेली न्यूज़ पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप

पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप

166
0
Jeevan Ayurveda


छतरपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम गोपालपुरा में एक ही परिवार के दो पक्षों में चल रहे विवाद ने रविवार को हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी चलने से एक पक्ष के आधा दर्जन महिला-पुरुष गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उक्त घटना का वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें बेतहाशा मारपीट हो रही है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक गत 8 मई को गोपालपुरा निवासी आशु कुशवाहा की पुत्री मालती कुशवाहा की शादी थी। आशु ने शादी में गांव के जग्गू कुशवाहा को आमंत्रित किया था, जिस पर उसके परिवार के सुनुआ कुशवाहा ने आपत्ति जताई थी और इसीके चलते आशु ने सुनुआ और उसके परिवार को शादी में नहीं बुलाया था। उसी दिन से दोनों परिवारों में मनमुटाव था। रविवार की सुबह इसी मनमुटाव ने हिंसक रूप ले लिया। सुनुआ कुशवाहा (53), उनकी पत्नी रामप्यारी कुशवाहा (50), पुत्र मनोज कुशवाहा, पुत्र रामदास कुशवाहा (45), रामदास की पत्नी रामकुंवर कुशवाहा (42) और मीरा कुशवाहा (28) पति हरी कुशवाहा पर आशु कुशवाहा, जग्गू कुशवाहा, रामचरण कुशवाहा, रामेश्वर कुशवाहा, लक्ष्मन कुशवाहा, नोने कुशवाहा, जम्मन कुशवाहा, रामप्रसाद कुशवाहा, रामकुंवर कुशवाहा, सुनीता कुशवाहा, देवका कुशवाहा, संतोष कुशवाहा और एक अन्य महिला ने लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।  घटना की सूचना पर डायल 100 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here