Home डेली न्यूज़ मयूर नृत्य के नाम रही मेला जलविहार की तीसरी शाम

मयूर नृत्य के नाम रही मेला जलविहार की तीसरी शाम

141
0
Jeevan Ayurveda

महाआरती के बाद हुई प्रस्तुति, कवि सम्मेलन आज

छतरपुर। गल्ला मंडी स्थित मां अन्नपूर्णा मंदिर में चल रहे मेला जल विहार की तीसरी शाम मयूर नृत्य के नाम रही। रात 8 बजे सर्वप्रथम महाआरती हुई, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि छतरपुर की पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अर्चना सिंह शामिल हुईं। विशिष्टि अतिथि के रूप में वंदना-जितेंद्र सिंह बुंदेला, विनय पटैरिया और पंकज मिश्रा उपस्थित रहे। महाआरती के बाद वृंदावन से आए कलाकारों ने मयूर नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। इसके अलावा अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी कलाकारों द्वारा दी गईं।महाआरती में शामिल होने पहुंची छतरपुर की पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अर्चना सिंह ने कहा कि मेला जलविहार के मंच ने छतरपुर के ऐसे कई कलाकारों को अपनी प्रतिभा समाज को दिखाने का अवसर दिया है जो आज छतरपुर ही नहीं बल्कि पूरे देश में ख्याति पा रही हैं। उन्होंने फिल्म जगत में अपना नाम बना रहीं बाल कलाकार माही सोनी और गायन के क्षेत्र में ख्याति पा रहे गायक खनिज देव चौहान का जिक्र करते हुए कहा कि इन कलाकारों ने सबसे पहले मेला जलविहार के मंच पर ही अपनी प्रतिभा दिखाई थी, जिसके बाद से उन्हें पीछे मुड़कर नहीं देखना पड़ा। उन्होंने आयोजन समिति का आभार जताते हुए कहा कि आप इसी तरह हमारी संस्कृति और परंपरा को सहेजने का काम करें, हम हर समय आपके साथ खड़े हैं। उल्लेखनीय है कि मेला जलविहार में आज यानि की 19 सितंबर को महाआरती के बाद अखिल भारतीय कवि सम्मेलन होगा, जिसमें शामिल होने के लिए देश के कई नामचीन कवि छतरपुर पहुंच चुके हैं।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here