Home डेली न्यूज़ सार्वजनिक रास्ते पर दबंगों ने ठोका कब्जा

सार्वजनिक रास्ते पर दबंगों ने ठोका कब्जा

28
0
Jeevan Ayurveda

स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे, एसडीएम ने शिकायत मिलते ही खुलवाया रास्ता

छतरपुर। राजनगर जनपद की ग्राम पंचायत खैरी से बमीठा जाने वाले मार्ग पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है, जिस कारण से खैरी के ग्रामीण और स्कूली बच्चे इस मार्ग से आवागमन नहीं कर पा रहे हैं। गत रोज ग्रामीणों और गांव के स्कूली बच्चों ने राजनगर एसडीएम को शिकायती आवेदन देकर मार्ग से कब्जा हटवाने की मांग की है जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए एसडीएम ने उक्त रास्ते को खुलवा दिया है।ग्राम पंचायत खैरी और नत्थूपुरवा के छात्र मातादीन पटेल, रश्मि पटेल, अंकित कुशवाहा आदि ने बताया कि गांव से बमीठा जाने वाले सार्वजनिक मार्ग पर गांव के नौनेलाल पटेल, मनमोहन पटेल, प्रागी पटेल, अच्छेलाल पटेल, राजधर पटेल, शंकर पटेल आदि ने अनधिकृत ढंग से कब्जा कर लिया है, जिस कारण से वे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। एसडीएम को आवेदन देते हुए बच्चों ने कहा कि विद्यालय जाने के लिए गांव से यही एक मात्र रास्ता है, जिस पर कब्जा हो जाने के बाद वे विद्यालय नहीं पहुंच पा रहे तथा उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों और स्कूली बच्चों ने एसडीएम के साथ-साथ बमीठा थाने में भी शिकायती आवेदन दिया, जिसे संज्ञान में लेकर राजनगर एसडीएम बलवीर रमन ने खैरी हल्का पटवारी को तत्काल मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिए थे। गुरूवार को एसडीएम ने उक्त रास्ते को बच्चों के लिए खुलवा दिया है।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here