Home डेली न्यूज़ 7 वर्ष पुराने प्रकरण में फरार स्थायी वारंटी को पुलिस ने किया...

7 वर्ष पुराने प्रकरण में फरार स्थायी वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

37
0
Jeevan Ayurveda

आरोपी पर कई जिलों में दर्ज हैं आपराधिक प्रकरण

छतरपुर। पुलिस द्वारा फरार वांछित अपराधियों, इनामी बदमाश एवं स्थाई वारंटी की गिरफ्तारी निरंतर की जा रही है। थाना किशनगढ़ क्षेत्र अंतर्गत आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2017 में गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम धारा 4/9,6/9, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11, मध्य प्रदेश पशु परिरक्षण अधिनियम धारा 11 घ, 66/192 एमव्ही एक्ट के तहत कार्यवाही की गई थी। न्यायालय के आरसीटी क्रमांक 208/17 में आरोपी काफी दिनों से फरार था। न्यायालय द्वारा माह अगस्त वर्ष 2023 में आरोपी रमेश बंजारा के विरुद्ध स्थाई वारंट जारी किया गया था। थाना किशनगढ़ पुलिस द्वारा आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी एवं मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया। आज स्थाई वारंटी के बस स्टैंड जैतपुर में होने की सूचना प्राप्त हुई, तत्काल पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थाई वारंटी को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। स्थाई वारंटी रमेश बंजारा पिता परसा बंजारा उम्र 33 साल निवासी लमाना डेरा जैतपुर थाना किशनगढ़, जिला छतरपुर को न्यायालय पेश कर जेल दाखिल किया जा रहा है।गुंडा लिस्टेड बदमाश रमेश बंजारा के विरुद्ध छतरपुर जिले के थाना सटई, किशनगढ़ सहित कटनी, छिंदवाड़ा, जिले में गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम, पशु क्रूरता, मारपीट, वाहनों में तोडफ़ोड़ जैसे आधा दर्जन से अधिक अपराध दर्ज हैं। आरोपी के विरुद्ध जिला उमरिया व जिला छिंदवाड़ा के अपराध में फरार होने के कारण न्यायालय द्वारा स्थाई वारंट भी जारी किया गया था। उक्त जिलों के थानों की पुलिस को सूचित किया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि राजकुमार तिवारी, एएसआई राघव पांडेय, आरक्षक धर्मेन्द्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here