
छतरपुर। पूर्व क्षेत्र कम्पनी प्रबंधन ने विगत सप्ताह स्थानांतरण आदेश कर कम्पनी अधिकारियों के कार्य स्थान में फेर बदल करते हुए एसबी सिंह को अधीक्षण अभियंता पूर्व क्षेत्र कम्पनी वृत्त छतरपुर और अमर श्रीवास्तव को कार्यपालन अभियंता (सं./संधा.), पूर्व क्षेत्र कम्पनी संभाग छतरपुर बनाया गया। नवागत कम्पनी अधिकारीयों के पदभार संभालने के बाद ही उनके स्वागत के क्रम में भारतीय मजदूर संघ प्रदेश उपाध्यक्ष हरेन्द्र सिंह चंंदेल, जिला उपाध्यक्ष विनोद सैनी, डॉ एस एन पाठक, जिला मंत्री भूपेंद्र सिंह बुन्देला व कर्मचारियों ने बुधवार को उनसे भेंट की और सभी ने नवागत एसई और ईई छतरपुर को फूल माला एवं पुष्प गुच्छ सौंपकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर मीटर रीडर संघ उपाध्यक्ष कामता नाथ मिश्रा, जय प्रकाश खरे, आशुतोष पहारिया, मनोज शुक्ला,मनोज खरे, करन सेन, पंकज तिवारी मौजूद रहे।









