
छतरपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर 17 सितंबर से प्रारंभ स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2 अक्टूबर तक मनाया जा रहा है, महाराजा छत्रसाल स्टेशन छतरपुर पर बुधवार को विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाया गया, सिविल सर्जन डॉ जीएल अहिरवार, डॉ आरके वर्मा, डॉ आरएस प्रजापति, स्वास्थ्य कर्मचारी राघवेंद्र राजपूत द्वारा स्टेशन स्टाफ एवं यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, इस अवसर पर स्टेशन प्रबंधक राजकुमार, ऑन ड्यूटी स्टेशन मैनेजर प्रीति साहू, आनंदम प्रभारी लखनलाल असाटी प्रमुख रूप से उपस्थित थे। डॉ जीएल अहिरवार ने बताया कि लगभग 100 यात्रियों का परीक्षण किया गया और उन्हें आवश्यकता अनुसार दवा भी उपलब्ध कराई गई, कुछ यात्रियों को आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श भी दिया गया, सेनेटरी किट और नैपकिन भी बांटे गए, उल्लेखनीय है कि पूरे देश के साथ-साथ मध्यप्रदेश में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं जिनकी माध्यम से आम नागरिकों को जरूरी सुविधाएं प्रदान कर उनकी सेवा की जा रही है।








