Home डेली न्यूज़ महाशिवरात्रि पर निकलेगी भगवान की भव्य बारात

महाशिवरात्रि पर निकलेगी भगवान की भव्य बारात

33
0
Jeevan Ayurveda

खजुराहो। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी पर्यटन नगरी खजुराहो में महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान मतंगेश्वर की भव्य बारात निकाली जाएगी। उक्त आयोजन के लिए तैयारियां जारी हैं, जिनका सोमवार को नगर परिषद अध्यक्ष अरुण कुमार अवस्थी और सीएमओ बसंत चतुर्वेदी ने निरीक्षण किया। अध्यक्ष श्री अवस्थी ने कहा कि आयोजन के लिए तैयारी कर रहे कलाकारों की मेहनत की प्रशंसा कर उनका उत्साहवर्धन किया। उल्लेखनीय है कि शिव बारात के लिए करीब पांच सैकड़ा युवक-युवतियां लगातार मेहनत कर रहे हैं। बारात में झंडा दल, झांझ दल, मुगदर दल, ढोल दल, डमरू दल तथा मलखम्भ आदि आकर्षण का केन्द्र रहेगा। निरीक्षण के दौरान प्रदीप सेन, इन्द्रजीत दीक्षित, शिवी खरे, अजय सोनी, देवेंद्र सहित नगर परिषद के कर्मचारी कल्याण सिंह, आदित्य प्रताप सिंह और दलों के प्रशिक्षक उपस्थित रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here