
छतरपुर। शहर कोतवाली अंतर्गत फूलादेवी मार्ग बाइपास में रहने वाले 65 वर्षीय परशु पाल ने बीती रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की वास्तविक वजह क्या है यह तो अभी स्पष्ट नहीं हो रहा लेकिन बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से बीमार था। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि बीमारी से तंग आकर उसने मौत को गले लगाया है।
जानकारी के मुताबिक 65 वर्षीय परशु पाल बाइपास रोड में रहता था। उसके परिवार के सदस्य बसारी दरवाजे के पास रहते थे। बीती शाम वृद्ध ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का कहना है कि वह बीमार रहते थे लेकिन बीमारी से आहत होकर मौत को गले लगा लेंगे इसका अंदेशा नहीं था। फिलहाल वृद्ध का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है और पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।








