Home डेली न्यूज़ सलाखों के पीछे पहुंचा दुष्कर्म का आरोपी

सलाखों के पीछे पहुंचा दुष्कर्म का आरोपी

30
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। पिछले सप्ताह राजनगर थाना क्षेत्र से सामने आई नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना को गंभीरता से लेकर पुलिस ने विवेचना करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा गया है। राजनगर थाना प्रभारी सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि 7 जनवरी को पीडि़ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिस पर आरोपी के विरुद्ध धारा 376 (3), 506 और पॉस्को एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर उसकी तलाश शुरु की गई थी। बीते रोज मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद मेडीकल परीक्षण के जेआर पर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया और फिर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी के मुताबिक आरोपी नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था और इसके बाद दुष्कर्म किया था। इतना ही नहीं आरोपी ने पीडि़ता को ?शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी के अलावा उपनिरीक्षक राजेश तिवारी, सहायक उपनिरीक्षक रामरतन गोस्वामी, एसपी सिंह, प्रधान आरक्षक सूर्यप्रकाश बाजपेई, आरक्षक शिवकुमार, संजय, अंकित द्विवेदी, धीरेन्द्र पटेल, संतोष सिंह, अमन खान और महिला आरक्षक नीतू गर्ग की सराहनीय भूमिका रही।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here