Home डेली न्यूज़ सटई में सम्पन्न हुआ थाना दिवस15 आवेदन आए, मौके पर ही निपटे...

सटई में सम्पन्न हुआ थाना दिवस15 आवेदन आए, मौके पर ही निपटे कई जमीनी विवाद

4
0
Jeevan Ayurveda

सटई। जिला कलेक्टर पार्थ जायसवाल और पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देश पर थाना सटई परिसर में थाना दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से क्षेत्रवासियों की भूमि संबंधी समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही निराकरण किया।कार्यक्रम में नायब तहसीलदार इंद्र कुमार गौतम, थाना प्रभारी सुनीता विदुआ, राजस्व निरीक्षक तथा विभिन्न हल्का पटवारी उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने सीमांकन, बंटवारा, नामांतरण और अवैध कब्जे से जुड़े अपने विवाद सामने रखे।थाना प्रभारी सुनीता विदुआ और नायब तहसीलदार इंद्र कुमार गौतम ने बताया कि थाना दिवस के दौरान 12 से 15 लिखित आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से कई आवेदनों का दस्तावेजों की जांच के बाद तुरंत निराकरण कर दिया गया, जबकि शेष आवेदनों को जांच में लेकर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।ग्रामीणों ने एक ही छत के नीचे पुलिस और राजस्व अधिकारियों से समाधान मिलने पर राहत व्यक्त की। उन्होंने कहा कि थाना दिवस से उनका समय और पैसा दोनों बच गया, अन्यथा उन्हें तहसील और थाने के अलग-अलग चक्कर लगाने पड़ते।इस दौरान नायब तहसीलदार इंद्र कुमार गौतम, थाना प्रभारी निरीक्षक सुनीता विदुआ, राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा क्षेत्र के बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here