
।छतरपुर। जुझारनगर थाना पुलिस ने मारपीट व अवैध वसूली के प्रकरण में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करने की कार्रवाई की है। थाना प्रभारी उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी काक नाम बल्लू उर्फ बलवंत सिंह पिता जीतन सिंह निवासी वार्ड नंबर 4 निवासी बारीगढ़ है। माह नवंबर में फरियादी से जबरदस्ती पैसों की मांग व मारपीट संबंधी रिपोर्ट पर थाना जुझार नगर में भारतीय न्याय संहिता के तहत उस पर अपराध पंजीबद्ध किया गया था और निरंतर उसकी तलाश की जा रही थी। थाना प्रभारी ने बताया कि बल्लू उर्फ बलवंत सिंह आदतन अपराधी है, उसके विरुद्ध अवैध हथियार, चोरी, छेड़छाड़, मारपीट जैसे 7 अपराध पहले से भी दर्ज हैं। आरोपी को न्यायालय पेश कर जेल भेजा दिया गया है।








