Home डेली न्यूज़ जहरीले सर्प ने दादा और पोती को डसा

जहरीले सर्प ने दादा और पोती को डसा

29
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। ओरछा रोड थाना क्षेत्र के ग्राम मुकरवा में बीती रात एक जहरीले सर्प ने पहले वृद्ध को और इसके बाद उसकी पोती को डस लिया। घटना के बाद परिजन समझदारी दिखाते हुए दोनों को जिला अस्पताल लेकर आए थे। हालांकि सोमवार की दोपहर तक इलाज कराने के बाद वृद्ध झाड़-फूंक कराने के लिए चला गया, जबकि बच्ची अभी भी जिला अस्पताल में उपचाररत है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक मुकरवा निवासी 55 वर्षीय मानिक कुशवाहा अपने घर में सो रहा था, वहीं पास में दूसरी चारपाई पर उसकी 2 वर्षीय पोती अर्पिता पुत्री अजय कुशवाहा सोई हुई थी। इसी दौरान एक जहरीले सर्प ने मानिक के हाथ पर डसा, पीड़ा होने पर मानिक ने तेजी से हाथ को झटका जिस कारण से सांप बगल में सो रही अर्पिता के ऊपर जा गिरा और सांप ने उसे भी डस लिया। घटना के बाद परिजन सर्पदंश से पीडि़त मानिक और अर्पिता को आनन-फानन में जिला अस्पताल लाए जहां उनका इलाज किया गया। सोमवार की दोपहर में इलाज के दौरान मानिक अस्पताल से झाड़-फूंक कराने के लिए कहीं चला गया, जबकि अर्पिता अभी भी जिला अस्पताल में भर्ती है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here