Home डेली न्यूज़ करोड़ों रुपए की लागत से बनी सीमेंट कंक्रीट की सड़क के उड़...

करोड़ों रुपए की लागत से बनी सीमेंट कंक्रीट की सड़क के उड़ रहे परखच्चे

27
0
Jeevan Ayurveda

राजनगर-खजुराहो के बीच की नवनिर्मित सड़क का मामला

खजुराहो। कड़ोरों रुपए की लागत से राजनगर-खजुराहो नवनिर्मित मार्ग को उपयोग में आये गारंटी पीरियड के दौरान ही क्षतिग्रस्त हो गया है। मार्ग के कई हिस्सों के तो परखच्चे भी उड़ गए और लोहे के सरिया निकल आये जो किसी बड़ी दुर्घटना का कारण भी बन सकता है। मार्ग में जगह जगह गड्ढे निकल आये हैं जो मार्ग में घटिया निर्माण सामग्री के इस्तेमाल के सबूत बनकर सामने आ रहे हैं। पूर्व में एक पुलिया पर सरिया निकल आये थे, अब दूसरी पुलिया पर भी सरिया निकल आये थे जिन्हें पिछले वर्ष पेंचवर्क करके दबा दिया गया था। उक्त सड़क का अभी गारंटी पीरियड चल रहा है लेकिन सड़क मार्ग जगह जगह से क्षतिग्रस्त हो गया, जगह जगह जानलेवा गढ्ढे हो गए हैं। पुलिया पर निकले सरिया किसी गंभीर घटना को आमंत्रण दे रहे हैं।गौरतलब है कि पिछले वर्ष उक्त मार्ग की खबर प्रकाशित की गई थी तो एमपीआरडीसी के असिस्टेंट मैनेजर ने जांच के दौरान गढ्ढों और निकले सरियों को देखकर माना था कि गड़बड़ी हुई है साथ ही ठेकेदार से मार्ग ठीक कराने का आश्वासन दिया था। गौरतलब है कि उक्त मार्ग का निर्माण रीवा की उदित इंफ्रा कंपनी द्वारा किया गया है। निर्माण कंपनी के तत्कालीन जी.एम. नरेन्द्र यादव के द्वारा मोबाइल रिसीव नहीं किया जाता।इनका कहना-आपने मुझे बताया है मैं ठेकेदार को बोलकर सड़क को ठीक कराता हूं।आर.पी.पटेल, असि.जी.एम, एमपीआरडीसी

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here