Home डेली न्यूज़ जिला जेल में मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व

जिला जेल में मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व

40
0
Jeevan Ayurveda

श्रीकृष्ण ने माखन नहीं बल्कि सबके गुण रूपी माखन को चुराया और स्वयं गुणवान बन गए: बॉबीराजा

छतरपुर। सोमवार को जिला जेल में श्री राधे कृष्ण की झांकी सजाकर बड़े ही धूमधाम से जन्माष्टमी मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष बॉबीराजा गठेवरा मौजूद रहे। जेल में आयोजित कार्यक्रम में गायत्री परिवार के लोग भी मौजूद रहे।सोमवार की दोपहर लगभग 4 बजे आयोजित कार्यक्रम के शुरूआत में अतिथि बॉबीराजा एवं जेलर रामशिरोमणि पाण्डेय ने मिलकर भगवान श्रीकृष्ण की आरती की एवं भजनों का आनंद लिया। अतिथि बॉबीराजा गठेवरा ने माखन चोरी का आध्यात्मिक रहस्य बताया और कहा कि श्री कृष्णा चोर नहीं थे। उन्होंने माखन नहीं बल्कि सबके गुण रूपी माखन को चुराया और स्वयं गुणवान बन गए। बॉबीराजा ने कहा कि देश में अमन चैन बना रहे इसके लिए श्री कृष्ण ने रणछोड़ का भी टाइटल स्वीकार कर लिया हमें भी समाज में परिवार में सुख शांति के लिए झुकना पड़े सहन करना पड़े तो हमें कर लेना चाहिए। अपनी वाणी को बाण नहीं बल्कि शंख बनाएं जहां भी बोलें ज्ञानयुक्त मधुर बोल ही बोलें। कार्यक्रम के अंत में सभी बंदियों को प्रसाद वितरण किया गया।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here