Home डेली न्यूज़ यातायात पुलिस द्वारा 4 दिन में एक सैकड़ा से अधिक वाहनों के...

यातायात पुलिस द्वारा 4 दिन में एक सैकड़ा से अधिक वाहनों के चालान काटे

30
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। सड़क दुर्घटनाओं में नियंत्रण हेतु छतरपुर पुलिस द्वारा जिले के फोरलेन हाईवे, मुख्य मार्ग सहित विभिन्न मार्गो चेकिंग पॉइंट बनाकर सघनता से चेकिंग की जा रही है। चेकिंग में विशेष तौर पर ओवरलोड सवारी वाहन, ओवर स्पीड वाहन की चेकिंग की जा रही है। हेलमेट ना पहनकर चेहरा छुपा कर दो पहिया वाहन चालक, बिना नंबर प्लेट, अपारदर्शी फिल्म वाले चार पहिया वाहन अपनी पहचान छुपाते हुए वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर भी कार्यवाही की जा रही है, चालानी कार्यवाही के साथ-साथ विधिवत जांच भी की जा रही है। वाहन न रोकने पर अन्य पॉइंट पर विधिवत रोककर कार्यवाही की जा रही है। इसके साथ-साथ वीडियो वायरल वाले वाहनों पर शीघ्र ही ऑनलाइन ई चालान काटा जा रहा है। यातायात नियमों का उल्लंघन व एडवाइजरी का पालन नहीं करने वाले वाहनों पर सख्त कार्यवाही की जा रही है। विगत चार दिवस में 110 दो पहिया, चार पहिया, निजी व यात्री वाहनों ऑटो, ई-रिक्शा वाहनों पर यातायात पुलिस द्वारा कार्यवाही कर 2 लाख 10 हज़ार 400 रुपये शासकीय कोष में जमा किए गए हैं। संदिग्ध एवं सड़क दुर्घटनाओं को अंजाम देने वाले वाहनों पर छतरपुर पुलिस द्वारा कार्यवाही निरंतर जारी है। चेकिंग प्वाइंटों में चेकिंग के साथ ही पुलिस इंटरसेप्टर मोबाइल जिले के विभिन्न मार्गो में भ्रमण पर है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here