
छतरपुर। 16 जून 2024 को भाट पहरवा हार छुई खदान छतरपुर में कुछ लोग जमीनी विवाद पर से एकत्रित होकर पीडि़त को गंभीर चोटें पहुंचाते हुए हत्या के प्रयास की घटना को अंजाम दिया गया था। थाना सिविल लाइन में हत्या का प्रयास, बलवा सहित विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया था।पुलिस टीम द्वारा बलवा कर हत्या के प्रयास से संबंधित 6 आरोपियों संदीप कुशवाहा लक्ष्मण कॉलोनी सटई रोड, राजेश कुशवाहा निवासी लक्ष्मण कॉलोनी सटई रोड, हरिश्चंद्र पिता राजू कुशवाहा, कमली बाई पति राजू कुशवाहा, पूजा पति संदीप कुशवाहा, रामू कुशवाहा को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था। अन्य आरोपी की तलाश की जा रही थी। आरोपी गोविंद कुशवाहा उर्फ गोवर्धन पिता हरिराम कुशवाहा उम्र 33 साल नि.ग्राम अतरार को रेल्वे स्टेशन छतरपुर के पास से पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त एक 12 बोर का देशी कट्टा, एक 12 बोर का जिंदा कारतूस एवं एक 12 बोर का खाली खोखा भी जप्त किया गया है। आरोपी गोवर्धन उर्फ गोविंद कुशवाहा के विरुद्ध मारपीट का अपराध थाना राजनगर में पूर्व से दर्ज है। अभियुक्त को न्यायालय पेश कर जेल भेजा जा रहा है।








